HomeNational Newsराजस्थान में भी “आप” के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा-...

राजस्थान में भी “आप” के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के अरमानों पर झाड़ू फेर दिया है। सोमवार को आए नतीजों में राज्य के शिक्षा मंत्री के इलाके में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि राजस्थान में भी अब बदलाव की हवा चलने लगी है। शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चल गई है और आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर राजस्थान के खस्ताहाल सरकारी स्कूलों के वीडियो लगातार वायरल हो रहे थे। लोगों में बहुत गुस्सा है। कांग्रेस और भाजपा ने पूरे राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है। लोग भाजपा और कांग्रेस की जुगलबंदी से तंग आ चुके हैं। अब लोगों के पास “आप” के रूप में एक मजबूत विकल्प है।

उधर, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह क्षेत्र बारां में आम आदमी पार्टी को नगर परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। 60 में से 32 सीटों पर झाड़ू की जीत ने साफ़ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल की विचारधारा देश के कोने-कोने तक फैल रही है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि अभी तक घोषित नतीजों के मुताबिक, बारां नगर परिषद चुनाव में 60 में से आम आदमी पार्टी के 32 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इसी तरह, पिडावा नगर पालिका और झालापाटन नगर पालिका में 5-5 प्रत्याशी जीते हैं, जबकि झालावाड़ नगर परिषद में एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img
Related News