HomeNational Newsनई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ने मलेशिया के...

नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो’ सेरी अनवर बिन इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री इब्राहिम का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया और साझेदार देश के रूप में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मलेशिया की भागीदारी की सराहना की। दोनों नेताओं ने फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी के मलेशिया दौरे के परिणामों की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, अवसंरचना, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और जन-से-जन संबंधों सहित, विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति का जायज़ा लिया। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सबाह के कोटा किनाबालु में भारत के महावाणिज्य दूतावास की स्थापना के लिए मलेशिया की सहमति से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को सुदृढ़ करने में मलेशिया के निरंतर समर्थन की सराहना की। दोनों नेताओं ने साझा हितों के प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता व्यक्त की।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img
Related News