HomeHaryana Newsयूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार...

यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार ने संबंधित सेंटर सुपरवाइजर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
जिला गुरुग्राम में 13 सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग की आयोजित होने वाली सीडीएस तथा एनडीए परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित सेंटर सुपरवाइजर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ऑब्जर्वर सुधा उद्धव भी मौजूद रही।
सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर ले। उन्होंने बताया कि 13 सितम्बर को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला में 34 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीडीएस परीक्षा तीन चरणों तथा एनडीए की दो चरणों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए 34 केंद्रों पर 11896 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ऐसा में समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
बैठक में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सेक्शन ऑफिसर प्रांजल वर्मा तथा सहायक सेक्शन ऑफिसर चिरंजीवी दीपक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img
Related News